फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another constable suspended for letting off gamblers

Etah News: जुआरियों को छोड़ने के मामले में एक और सिपाही निलंबित

Thu, 30 Oct 2025 09:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Another constable suspended for letting off gamblers
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव अंगदपुर में दिवाली रात को जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम में शामिल एक और कांस्टेबल राहुल चौधरी को एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले थाना प्रभारी मुकेश तोमर सहित दो दरोगा और चार सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

थाना राजा का रामपुर पुलिस 20 अक्तूबर रात को जुआ की सूचना पर क्षेत्र के गांव अंगदपुर पहुंच गई। पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह युवकों को पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और दबाव बनाकर युवकाें को पुलिस से छुड़ा लिया। इस पर ग्रामीणाें और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई जिसका वीडियो वायरल हो गया था।वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में दो दरोगा और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। इस प्रकरण से जुड़ा एक और वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसके बाद कांस्टेबल राहुल चौधरी की पहचान होने पर उसे भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed