{"_id":"27d247585bbdac3f08373d366c737227","slug":"anganwadi-workers-just-fell-into-the-pit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बस गड्ढे में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बस गड्ढे में गिरी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह करीब 11 बजे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भरी बस अनियंत्रित
विज्ञापन
होकर गांव धुमरी स्थित गड्ढे में जा गिरी। कई कार्यकत्रियां घायल हो गईं।
10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सही उपचार नहीं मिलने पर
कार्यकत्रियों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। विरोध करते हुए जीटी
रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब बीस
मिनट बाद जाम खुलवाया।
शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने कसबा अलीगंज और जैथरा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्राइवेट बस से आ रही थीं। तेज गति से आ रही बस धुमरी के पास असंतुलित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। इसमें कई कार्यकत्री घायल हो गईं। कार्यकत्री नीरमा, मीरा, चन्द्रकली, रीना, निर्मला, शर्मिला, गुड्डी, इनके पति प्रेमपाल, जीजीआईसी की प्रवक्ता रानी पालीवाल, क्रांति घायल हो गईं। घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सही उपचार न मिलने से आक्रोशित कार्यकत्रियों की चिकित्सकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद अस्पताल में ही हंगामा करने लगीं।
इतना ही नहीं इन लोगों ने जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में जीटी रेाड पर वाहनों की कतार लग गईं। शहर के घंटाघर, गांधी मार्केट, हाथी गेट, शिकोहाबाद रोड आदि पर भी आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब बीस मिनट बाद ही समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। नीरमा , रानी पालीवाल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर किया।