{"_id":"61aa59142187557aa53b0344","slug":"anganwadi-workers-arrears-of-rs-1-25-crors-etah-news-agr5167063166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सवा करोड़ रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सवा करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सवा करोड़ रुपये बकाया
एटा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन कार्य करने के लिए जोड़ा गया। सरकार ने योजनाओं से संबंधित कई एप मोबाइल में लोड कराए, लेकिन सरकार की ओर से नेट पैक रिचार्ज की रकम तीन वर्षों से नहीं दी गई है। जिले की 1864 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का करीब सवा करोड़ रुपये रिचार्ज की रकम सरकार पर बकाया है।
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या 1864 है। इनको तीन वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से स्मार्ट फोन मुहैया कराए गए थे। बताया गया कि मोबाइल रीचार्ज की रकम हर माह दी जाएगी। मोबाइल तो मिल गए, लेकिन रिचार्ज के लिए आज तक पैसा नहीं मिल सका। अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के रिचार्ज पैक 150 से 250 रुपये प्रतिमाह के हैं। कार्यकर्ताओं के मुताबिक औसतन 200 रुपये प्रतिमाह के रिचार्ज पर तीन साल में करीब 1.34 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की अध्यक्ष धनदेवी का कहना है कि सरकार ने तीन वर्ष पहले स्मार्ट फोन दिए थे। विभागीय अधिकारियों से डाटा प्लान की रकम मांगने पर कहा जाता रहा कि आने पर दे दी जाएगी। जिला समन्वयक संजीव पचौरी ने कहा कि इस साल के अप्रैल से सितंबर तक के मोबाइल रिचार्ज (डाटा प्लान) की रकम करीब 18 लाख रुपये है। जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में जल्द भेजा जाएगा। शेष धनराशि शासन से मिलने पर उपलब्ध कराई जाएगी।