फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anbari kabaddi competition winner

कबड्डी प्रतियोगिता में अंबारी विजेता

Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anbari kabaddi competition winner
कबड्डी प्रतियोगिता में अंबारी विजेता - फोटो : अमर उजाला
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को पं.गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेलों का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया।
विज्ञापन


स्टेडियम में सबसे पहले वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। जिसमें नेहरू युवा मंडल कोयला ने धिरामई को हराकर विजेता बना। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अंबारी, महिला वर्ग में लालगढ़ी विजेता बनी। 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में अलका, शबनम, गीता क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर, चार सौ मीटर, आठ सौ मीटर की भी दौड़ आयोजित हुई। जिसमें कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विशेष अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिनंदन सिंह यादव ने कहा कि ऐसे खेलों से प्रतिभाएं उभर कर आती है। लेखाकार सुरेश चंद्र ने भी विस्तृत जानकारी दी। निर्णायक की भूमिका अभय यादव, धर्मेन्द्र यादव, सतेन्द्र सिंह ने निभाई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। ग्रीश चंद्र, रविकांत, संजय सिंह, शीलेंद्र सिंह, शालिनी, प्रिया, रेखा कुमारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed