{"_id":"684f0b8bb8c1c0da7d0ad6db","slug":"an-old-man-died-after-being-hit-by-a-tractor-etah-news-c-163-1-eta1002-134951-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Sun, 15 Jun 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में एक वृद्ध की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे ने गांव के एक युवक पर रंजिश के कारण हत्या का आरोप लगाया है।
थाना जलेसर क्षेत्र में पटना पक्षी विहार मार्ग पर शीतगृह के पास सत्यवीर सिंह (65) निवासी गांव भिंतर थाना हसायन जनपद हाथरस की शनिवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके पुत्र प्रणवीर ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि गांव का एक युवक उनके परिवार से रंजिश मानता है। शनिवार सुबह 9 बजे वह घर आया और पिता से कहा कि मूंग बेचने जा रहा है, उसके साथ जलेसर चलो। पिता उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर जलेसर चले गए।
प्रणवीर ने बताया कि शाम के समय गांव से डीजल लेने जलेसर गए एक युवक ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस और परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो सत्यवीर सिंह मृत अवस्था में मिले। जबकि उन्हें बुलाकर ले गया युवक मौजूद नहीं था और न ही उसने ऐसी कोई सूचना दी। आरोप लगाया कि उसने ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या की।
घटनास्थल पर सफाई नजर आ रही है। इससे पता लगता है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर की धुलाई की होगी। इस घटना के बाद युवक और परिवार के सभी पुरुष फरार हैं, केवल महिलाएं ही घर पर हैं। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से हुए हादसे की सूचना के बाद घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस टीम ने किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य जांच तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।