फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   An elderly woman died of tuberculosis, and another case of malaria was found.

Etah News: टीबी से वृद्धा की मौत, मलेरिया का मिला एक और मरीज

Fri, 03 Oct 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Oct 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman died of tuberculosis, and another case of malaria was found.
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार शाम को टीबी पीड़ित एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं मलेरिया का एक और नया मरीज मिला जिसे संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करीब 7:30 बजे पुरानी बस्ती निवासी तोशलता (58) को इमरजेंसी में लाया गया। पति योगेश चंद्र ने बताया कि एक माह पहले टीबी का पता चला। मेडिकल कॉलेज में करीब 25 दिन तक टीबी का उपचार चला था। बृहस्पतिवार को सात बजे उन्हें खून की उल्टी हुई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले एक निजी क्लीनिक ले गए। इसके बाद इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीबी से मौत की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतका के घर पहुंची।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में एक मलेरिया पीड़ित निकला। विष्णु (18) निवासी जलालपुर सांथल ने बताया कि दो दिन पहले बुखार आया था। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए थे। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। इससे पहले उनके पिता रमाकांत को मलेरिया हो गया था। स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत रोग निगरानी मंच (यूडीएसपी) पर अब तक मलेरिया के कुल 48 और डेंगू के सात मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में 700 मरीजों ने लिया उपचार
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को करीब 700 मरीजों ने उपचार लिया। इसमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले जिन्हें चिकित्सकों ने जांच के बाद दवा लिखीं। वहीं गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया। कुल 34 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed