{"_id":"60ae8ae88ebc3e34fd384971","slug":"ambulance-enters-khokha-death-of-operator-etah-news-agr4932713137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा में घुसी एंबुलेंस, संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखा में घुसी एंबुलेंस, संचालक की मौत
विज्ञापन
एटा। निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर मिठाई के खोखा में घुस गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक, खोखा संचालक और एक ग्राहक घायल हो गया। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां खोखा संचालक की मौत हो गई। चालक व ग्राहक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड स्थित गांव कमसान के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ। जिसमें खोखा संचालक गजराज सिंह (52) निवासी जगतपुर थाना अवागढ़ हाल पता गांव हिम्मतपुर की मौत हुई है। एंबुलेंस चालक नरगेश सैन निवासी विकास नगर टेड़ी बगिया थाना एत्मादौला जिला आगरा और खोखा पर मौजूद ग्राहक बबलू निवासी नगला गुलरिया थाना एका जिला फिरोजाबाद घायल हुए।
जावड़ा चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि एटा से खाली एंबुलेंस आगरा की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर गांव कमसान के पास रखे मिठाई के खोखा में जाकर घुस गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां खोखा संचालक की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा अन्य हादसों में बाइक सवार पवन कुमार निवासी कुतुकपुर थाना बागवाला गांव के पास ही ट्रक की चपेट में आने से घायल हुआ है। बाइक फिसलने से रानू निवासी पहरा थाना बागवाला घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।