{"_id":"661abc64ac53e2fad70c108e","slug":"allegation-of-beating-for-not-giving-donation-for-ambedkar-jayanti-etah-news-c-163-1-eta1001-115477-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंबेडकर जयंती के लिए चंदा न देने पर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंबेडकर जयंती के लिए चंदा न देने पर पीटने का आरोप
Sat, 13 Apr 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के ससोता गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के लिए चंदा न देने पर एक व्यक्ति को पीटने का आरोप है। डंडे के प्रहार से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया।
हर साल अलीगंज कस्बे में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। जयंती में निकलने वाली झांकियों के लिए चंदा एकत्रित किया जाता है। गांव के रमेश ने बताया कि वह शनिवार दोपहर गेहूं काटने के लिए खेत पर जा रहा था। तभी गांव के ही एक युवक ने आयोजन के लिए चंदा मांगा। मैंने 200 रुपये चंदे के रूप में देने की बात कही। लेकिन आरोपी ने 500 रुपये मांगे। जो न देने पर गिराकर डंडे से पीटा। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घायल रमेश को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। लिखित तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।