{"_id":"646fa4b33c9144f2f70e1246","slug":"aligarh-youth-caught-with-stolen-honda-city-car-etah-news-c-25-1-169455-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चोरी की होंडा सिटी कार सहित अलीगढ़ का युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चोरी की होंडा सिटी कार सहित अलीगढ़ का युवक पकड़ा
Thu, 25 May 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की होंडा सिटी कार सहित अलीगढ़ के एक युवक को पकड़ा है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.50 बजे शिकोहाबाद रोड से घिलौआ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। जिसके चालक ने पुलिस को देखकर वापस करने का प्रयास किया।
जब उसको पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी दौड़े तो एक युवक भाग गया, जबकि चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम किशनवीर उर्फ चिन्ना निवासी गांव देवसैनी थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ बताया। जबकि फरार आरोपी कपिल निवासी किशनपुर होली चौक क्वार्सी अलीगढ़ बताया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।