फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ajay Yadav has been selected for post of DSP in UPPSC who live in Etah

UPPSC Success Story: UPSC के इंटरव्यू में हो गए थे फेल, हताश नहीं हुए, कमजोरी को पहचाना, डटे रहे...बन गए DSP

Sat, 08 Apr 2023 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 06:29 PM IST
सार

UPPCS 2022 Result: एटा जिले के रहने वाले अजय यादव डीएसपी बन गए हैं। आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले अजय के मन में सिविल सेवा में जाने का संकल्प उठा तो फिर वह पहले ही प्रयास में परिणाम तक पहुंच गया। माता-पिता व परिवार के साथ गांव के लोगों ने भी उन्हें इस सफलता पर बधाई दी। 

विज्ञापन
Ajay Yadav has been selected for post of DSP in UPPSC who live in Etah
अजय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले अजय यादव का UPPSC 2022 में चयन हुआ। जैसे ही बेटे के डीएसपी बनने की खबर घर वालों को मिली तो सभी खुशी से झूम उठे। गांव वाले बधैाई देने के लिए घर पहुंचे। उधर रिश्तेदारों के फोन आने लगे। सभी ने अजय को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विज्ञापन


अजय यादव, जैथरा ब्लॉक के कंठिगरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई जिले से ही की है। उन्होंने वर्ष 2010 में हाईस्कूल और 2012 में इंटरमीडिएट पास किया। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाया। यहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए।

विज्ञापन

साक्षात्कार में फेल हो गए थे 

पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि अजय ने वर्ष  2022 में सिविल सेवा की परीक्षा दी। इसमें वह सफल रहे। किन्हीं कारणों से साक्षात्कार अच्छा नहीं गया और वह फेल हो गए। इसलिए वह फाइनल रूप से चयनित नहीं हो सके। लेकिन यहां रुके नहीं। हताश नहीं हुए। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। इस बार आजय ने  UPPSC 2022 परीक्षा देने का भी मन बना लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी के पद पर हुआ चयन

उन्होंने UPPSC 2022 की परीक्षा दी और अपनी काबिलियत के दम पर पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई। उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। अजय ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन हैं। छोटे भाई अभिषेक यादव भी दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। बहन आभा स्कूल की पढ़ाई पूरी करके सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। 

असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है

अजय ने बताया कि आज वह सफल हुए हैं तो इसमें उनके चाचा और सर्वेंद्र सिंह यादव और बहन आभा यादव का बड़ा योगदान है। बताया कि साक्षात्कार से पहले बहन रात-रात जागकर मुझे साक्षात्कार की प्रैक्टिस कराती थी। सही गलत के बारे में बताती थी। मुझे हमेशा मोटिवेट करती थी ताकि मेरा मनोबल न कमजोर हो। UPPSC की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अजय ने कहा कि वह कड़ी मेहनत करें। असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इसे स्वीकार करें। वहीं अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा देने पर अधिक ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed