{"_id":"60364d8f8ebc3ee8ee599a88","slug":"agriculture-department-team-suspended-licenses-of-four-establishments-etah-news-agr4820220121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खाद बीज का सैंपल लेते कृषि विभाग के अधिकारी ।
- फोटो : ETAH
एटा। कृषि विभाग की ओर से खाद बीज व कीटनाशक के प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, वहीं 19 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उर्वरक व बीज के नमूने लिए।
कृषि विभाग की टीम ने जिले के निधौलीकलां, मरथरा, वाहनपुर, करतला, जैथरा, उलायतपुर आदि क्षेत्रों में छापा मार कार्रवाई की। टीम ने उर्वरक के पांच और बीज के 12 नमूने लिए। इस दौरान चार प्रतिष्ठान जय माता दी उलायतपुर, किसान एग्रो सेंटर शिवसिंहपुर, राजपूत खाद भंडार निधौलीकलां और मोहित ट्रेडर्स धुमरी के यहां पीओएस मशीन और स्टॉक रजिस्टर में भिन्नता पाने पर इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं स्टॉक रजिस्टर व बिक्री रजिस्टर मेंटेन न करने पर 19 प्रतिष्ठानों के स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं निधौलीकलां में कुछ प्रतिष्ठान स्वामी विभाग की टीम देखकर दुकान बंद करके भाग गए।
शासन के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर बुधवार को छापामार कार्रवाई के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। इसमें जलेसर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह, वरिष्ठ बीज सहायक जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ उर्वरक सहायक अमित कुमार बालियान, तहसील एटा में जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरम भट्ट, कृषि रक्षा अधिकारी त्रिवल सिंह, वरिष्ठ सहायक चंद्रप्रकाश और अलीगंज तहसील में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता डॉ. महावीर सिंह, शशिकुमार चौहान, अनंत प्रताप को टीम में रखा है।