{"_id":"5766dfad4f1c1bbd4f11bfdb","slug":"agra-bareilly-highway-via-jlesr-approved-katheriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-बरेली वाया जलेसर हाईवे स्वीकृत: कठेरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-बरेली वाया जलेसर हाईवे स्वीकृत: कठेरिया
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती बालिका महाविद्यालय का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित सरस्वती बालिका महाविद्यालय का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि शिक्षक के गौरवान्वित हुए बिना समाज का विकास नहीं हो सकता। एक विद्यालय खुलने से कई जेल बंद हो जाती हैं। इस दौरान उन्होंने आगरा-बरेली वाया जलेसर-सिकंदराराऊ-कासगंज हाईवे की स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया कि दो महीने में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री गडकरी इसका शुभारंभ करेंगे।
उद्घाटन समारोह में उन्होंने लोगों को खुशखबरी देते हुए कहा कि होली फास्ट पैसेंजर ट्रेन का शीघ्र ही समय बदल जाएगा। लेकिन सफाई के लिए सप्ताह में एक दिन गाड़ी बंद करने का भी प्रस्ताव है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से बात हो चुकी है। प्रो. कठेरिया ने कहा कि अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस दौरान प्रांत संघ चालक डॉ. जगदीश प्रसाद वशिष्ठ एवं विद्या भारती प्रकाश चंद्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन संयुक्त रूप से प्रधानाचार्य शंभुशरण मिश्र एवं उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र ने किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर अतिथियों का सम्मान किया। उपस्थित लोगों में प्रबंधक बृजनंदन माहेश्वरी, दिनेश गुप्ता, बिंदु जायसवाल, प्रतीक आमौरिया सीए, राहुल गुप्ता एडवोकेट, प्रो. राकेश सक्सेना, श्याम सुंदर शुक्ला, विवेक पांडेय प्रमुख हैं।
------------
रामवृक्ष था सपा सरकार का चौकीदार: रामशंकर
पत्रकार वार्ता में कहा, मामले की हो सीबीआई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। मोदी सरकार के दो साल के विकास कार्यों एवं योजनाओं ने स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी भारत की आधारशिला रखी है। मथुरा की घटना पर डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि रामवृक्ष यादव सपा सरकार का चौकीदार था। पूरी घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 18000 राजस्व गांवों को बिजली मिली है। डेढ़ करोड़ से अधिक निर्धन परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं। आज देश के खजाने में रिकार्ड तीन लाख 46 हजार मिलियन डालर का भंडार कोष है। कैराना, कांधला से हो रहे हिंदू पलायन पर केंद्रीय राज्य मंत्री कठेरिया ने कहा कि पलायन किसी का भी अच्छा नहीं है। आगरा के कुछ क्षेत्रों में पलायन की बात स्वीकारते हुए प्रो. कठेरिया ने कहा कि वह इसकी जानकारी करेंगे। नई शिक्षा नीति की जानकारी देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति की रिपोर्ट आ चुकी है। शीघ्र ही देशभर में इसे लागू किया जाएगा। शिवाजी व महाराणा प्रताप को भगवा प्रतीक बताने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप व शिवाजी हमारे आदर्श हैं। यदि इनके संस्मरण भगवाकरण हैं तो हम ऐसा हमेशा करते रहेंगे। प्रदेश के कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव के एक आरोप का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपाल क्या बोलते हैं मैं आज तक नहीं समझ पाया। प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं। अखिलेश सरकार जाने वाली है। मायावती टिकट बेच रही हैं। जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। यदि इसकी जांच हो जाए तो वे अंदर होंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सुधाकर वर्मा, विपिन वर्मा डेविड, पूर्व चेयरमैन केजी वार्ष्णेय, महेश पाल सिंह मौजूद रहे।
-----------
क्या आप भी सीएम की दौड़ में शामिल
पत्रकारों के यह पूछने पर कि क्या आप भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं? इस पर कठेरिया ने कहा कि सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी के आदेश का पालन किया जाएगा।
-----------
केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
एटा। बालाजी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में केंद्रीय मानव विकास राज्य मंत्री प्रो.रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन देकर होली स्पेशल ट्रेन के स्थाईकरण एवं अवागढ़ स्टेशन पर हाल्ट की मांग की गई। समिति के दिनेश कुमार यादव, डॉ. रवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि इससे स्थानीय लोगों को भी ट्रेन का लाभ मिल सकेगा। स्टापेज न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। लोकतंत्र सेनानी संगठन ने केंद्रीय मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आपात काल में मीसा/डीआईआर आदि में निरुद्ध किए गए लोकतंत्र सेनानियों को भाजपा सरकार बनने पर स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा दिए जाने का वादा किया था। लेकिन अभी तक कुछ भी न होने पर निराशा जताई है। पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया ने श्री कैलाश मंदिर महादेव भूमि पर माफियाओं की कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा।