{"_id":"61993c3060eb87789b0ab93a","slug":"after-getting-training-girls-will-become-rani-laxmibai-etah-news-agr51533006","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं बनेंगी %%रानी लक्ष्मीबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं बनेंगी %%रानी लक्ष्मीबाई
विज्ञापन
एटा। आठ कस्तूरबा और 153 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को 25 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण अनुदेशकों की ओर से सिखाए जाएंगे।
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। योजना में जिले में के आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय और 153 परिषदीय विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें शिक्षारत छात्राओं को शारीरिक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षक और अनुदेशकों को लगाया गया है। प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मरक्षा के गुण आएंगे और वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए खुद को मजबूती से खड़ा कर सकेंगी।
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है। कहा कि बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए संचालित अभियान की शासन स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही
विज्ञापन
-
अलग से की जाएगी धन की व्यवस्था
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए चयनित विद्यालय को अलग से धनराशि मुहैया कराई जाएगी। चयनित विद्यालय को तीन हजार रुपये प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे।