फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After Diwali, respiratory patients increased due to pollution

Etah News: दिवाली के बाद प्रदूषण के साथ बढ़े सांस के मरीज

Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
After Diwali, respiratory patients increased due to pollution
एटा। दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने जिले में सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारूद के साथ तमाम खतरनाक रसायन के हवा में घुलने से पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। इसका असर सेहत पर पड़ना शुरू हो गया। पिछले दो दिन में आठ मरीज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सांस की परेशानी के भर्ती हुए हैं। वहीं ओपीडी में भी प्रदूषण के चलते सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन होने के मरीज भी बढ़ गए। मंगलवार को 55 मरीज सांस रोग से ग्रसित पहुंचे।
विज्ञापन


दिवाली के बाद मंगलवार को सुबह से ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। प्रतिदिन के सापेक्ष मंगलवार को भी कॉलेज में मरीज नहीं पहुंचे, लेकिन फिर भी कॉलेज में पर्चा काउंटर पर 620 मरीजाें के पर्चे बने। फिजीशियन कक्ष में डॉ. आदर्श द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था। उन्होंने बताया प्रदूषण के कारण सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिवाली से पहले 30 से 35 मरीज उनके पास पहुंचते थे। जबकि मंगलवार को 55 मरीज सांस के रोग के पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं आंखों में जलन की शिकायत लेकर 15 से 20 मरीज नेत्र विभाग में पहुंचे। जबकि कॉलेज की इमरजेंसी में दो दिन में आठ मरीजों को सांस की समस्या के चलते भर्ती किया गया। चिकित्सक चेतन चौहान ने बताया कि सांस रोगियों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है। लोगों को मास्क पहनने और अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। आतिशबाजी से प्रदूषण बढ़ा है। इससे दिक्कत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed