फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After an argument at home, a young man jumped into a canal; search continues.

Etah News: घर पर कहासुनी के बाद युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

Fri, 30 Jan 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
After an argument at home, a young man jumped into a canal; search continues.
मारहरा। कस्बा व थाना मारहरा क्षेत्र के मोहल्ला नगला परसी निवासी 32 वर्षीय युवक ने घर पर कहासुनी के बाद मिरहची थाना क्षेत्र की हजारा नहर में छलांग लगा दी। घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। वहीं युवक की बाइक नहर की पटरी के पास खड़ी मिली है। गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नगला परसी निवासी संजय कुमार का बृहस्पतिवार की शाम किसी वजह से घर पर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया। परिजन ने सोचा कहीं गया है कुछ देर बाद वापस आ जाएगा। मगर जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो चिंता हुई। जब उसकी तलाश शुरू की तो मिरहची थाना क्षेत्र में हजारा नहर के किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन

सूचना पर थाना मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी को भी अवगत कराया। गोताखोर जवान स्टीमर के माध्यम से नहर में युवक की खोज कर रहे हैं। थाना प्रभारी मिरहची नीतू वर्मा ने बताया कि बचाव व तलाश अभियान रात से लगातार जारी है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभियान में सावधानी बरती जा रही है। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed