{"_id":"681cefbc9ca596727b0e9b36","slug":"after-an-altercation-at-home-2-youths-hanged-themselves-1-died-etah-news-c-163-1-eta1001-133302-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर पर कहासुनी के बाद 2 युवकों ने लगाया फंदा, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर पर कहासुनी के बाद 2 युवकों ने लगाया फंदा, 1 की मौत
Thu, 08 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में घर पर कहासुनी के बाद 2 युवकों ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। एक युवक की मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरे की सही समय पर उपचार मिलने की वजह से जान बच गई।
गांव श्रीकरा निवासी विकास कुमार ने बताया कि भाई कल्याण सिंह (20) घर पर रहकर खेती करता था। खुद का ट्रैक्टर भी चलाता था। बताया कि वह शराब पीता था, जिसके चलते कभी-कभी पत्नी या दोस्तोें से वाद-विवाद हो जाता था। बुधवार की देर शाम भी कल्याण सिंह शराब पीकर आया था। इसके साथ गांव के ही अन्य दोस्त भी थे। हो सकता है किसी बात के चलते इनके बीच कोई कहासुनी हो गई हो, जिसके बाद कल्याण सिंह ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना में गांव कठौली निवासी आकाश ने बताया कि भाई करू पर गांव के ही कुछ लोगों ने एक लड़की के चले जाने के बाद आरोेप लगाया था। बुधवार शाम को जब करू गांव में ही दावत खाने गया तो वहां उसी लड़की के चाचा और भाई ने गालियां देते हुए पीटा। इसी के चलते घर आकर उसने कमरे में जाकर गमछा से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
जानकारी होते ही परिजन ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों की जानकारी तो मिली है, मगर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।