{"_id":"0d67ccaf932e38a6e4fb4c8e841212e6","slug":"advocates-celebrated-the-first-anniversary-of-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने मनाई प्रथम राष्ट्रपति की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने मनाई प्रथम राष्ट्रपति की जयंती
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति ने प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती एवं अधिवक्ता दिवस मनाया। समिति के पदाधिकारियों ने ठंडी सड़क तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अध्यक्ष प्रेमनारायण सक्सेना ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सादगी के प्रतीक थे। उनका व्यक्तित्व सादा जीवन, उच्च विचार वाला था। प्रदेश युवा अध्यक्ष अमित कुमार जौहरी ने कहा कि एटा की रेल लाइन का उद्घाटन प्रथम राष्ट्रपति ने ही किया था। इसके बाद से रेल लाइन का आगे का विकास नहीं हो पाया है। अनुपम जौहरी, आदेश सक्सेना, अनिल सक्सेना ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की व्यवस्था प्रशासन, पालिका की है। लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है। प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा के पास लगी रेलिंग भी टूटी हुई है। उसे सही नहीं कराया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ता दिवस भी मनाया गया।
इस अवसर पर राजेश माथुर ,संजीव सक्सेना ,रविन्द्र सहाय,अनिल प्रकाश,कुलदीप सक्सेना ,वरूण जौहरी, सुधीर सक्सेना , मनोज कश्यप ,पप्पू सक्सेना , विनोद जौहरी, आदि समाज के लोग मौजूद रहे।