फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Advocates and relatives kept wandering from the police station to the DM's office, did not get justice

Etah News: थाने से डीएम दफ्तर तक भटकते रहे थे अधिवक्ता व परिजन, नहीं मिला न्याय

Thu, 12 Jan 2023 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Advocates and relatives kept wandering from the police station to the DM's office, did not get justice
एटा। दफ्तरों में हर रोज दो घंटे जनसुनवाई, थाना दिवस, तहसील समाधान दिवस का आयोजन इसलिए किया जाता है कि लोगों की समस्याएं सुलर्झाइं जाएं और उन्हें न्याय दिलाया जाए, लेकिन भावन नगर के अधिवक्ता और उनके परिजन पुलिस की पिटाई से घायल होने के बाद थाने से लेकर एसएसपी और डीएम दफ्तर तक भटके, अफसरों ने अधीनस्थों के खिलाफ कुछ सुनना पसंद ही नहीं किया। अब अदालत से तहसीलदार, थानाध्यक्ष सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार निवासी भावन नगर ने बताया कि जमीन का विवाद गांव के दो पक्षों का था, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते प्रशासन-पुलिस ने दूसरे पक्ष को संरक्षण दिया। 16 जुलाई 2022 को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, लेकिन केवल हमारे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद 30 अक्तूबर को अधिकारियों ने खड़े होकर हमारी जमीन पर जबरन चकरोड डलवाई। विरोध करने पर हम लोगों की पिटाई की गई, महिलाओं को बेइज्जत किया। इसके बाद हम लोगों पर ही टीम पर पथराव, सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। जबकि हमारी ओर से 16 लोग घायल हुए। थाने में उसकी तहरीर ही नहीं ली।
विज्ञापन

अगले दिन 31 अक्तूबर को परिवार के महिला-पुरुष बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को साथ लेकर एसएसपी से मिले। रिपोर्ट दर्ज कराना तो दूर डॉक्टरी मुआयना तक के लिए नहीं लिखा गया। उसी दिन एडीएम प्रशासन के आदेश पर 16 घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। इसके बाद 2 अक्तूबर, 9 अक्तूबर, 1 दिसंबर को मिलकर और रजिस्ट्री कर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। डीआईजी, आईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री तक को रजिस्ट्री भेजीं, लेकिन हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मजबूर होकर 5 दिसंबर को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed