फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Adverse entry to BDO for negligence in work

Etah News: कार्याें में लापरवाही बरतने पर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 24 Sep 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to BDO for negligence in work
एटा। पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान किया जाता है। ब्लॉक सकीट में पीएम आवास ग्रामीण योजना के तहत चल रहे सत्यापन और सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां कार्यों में ढिलाई और अनियमितताएं मिली। इसी के लेकर परियोजना निदेशक ने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन



पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों का चयन करने के लिए निर्धारित सत्यापन और सर्वेक्षण प्रक्रिया को निर्धारित समय पर पूरा नहीं किया जाना है। बीडीओ फैजल आलम की लापरवाही की वजह से योजना का कार्य प्रभावित हुआ और जरूरतमंद लाभार्थियों तक इसका लाभ नहीं पहुंच सका। कई मामलों में पाया गया कि लाभार्थियों की सूची का सही से सत्यापन नहीं किया गया। 51 आवास बीते वर्ष के अभी भी अपूर्ण हैं। जिससे योजना में पारदर्शिता की कमी महसूस हुई।
विज्ञापन

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) फैजल आलम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बीडीओ ने कई प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सही से पालन नहीं किया। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए वे अपने कार्यों में पूर्णतया पारदर्शिता और निष्पक्षता का पालन करें, ताकि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके और जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी डीआरडीए सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बीडीओ फैजल आलम की ओर से लापरवाही बरती गई। 51 आवास अपूर्ण हैं और 11 का सत्यापन नहीं किया है। विभागीय कार्याें में लापरवाही बरते जाने के चलते प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed