{"_id":"e8a845587f6d7be1ba2d9704e67b5839","slug":"administration-officials-are-making-eye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारी बनाए रहे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारी बनाए रहे नजर
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मतगणना केंद्र पर नजर बनाए रहे। मतगणना के लिए नियुक्त प्रेक्षक ने भी मतगणना स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से मतगणना के संबंध में जानकारी ली।
मतगणना के दौरान सभी सातों विकास क्षेत्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस एवं पीएससी के जवानों को तैनात किया गया। मतगणना केंद्र के बाहर तैनात कर्मियों ने अभिकर्ताओं, मतदान कर्मियों की तलाशी के उपरांत ही अंदर जाने दिया। उनके सामान की तलाशी ली गई। जिनके पास, बीड़ी, सिगरेट, माचिस आदि सामान निकला उसे जब्त कर लिया। मोबाइल फोन भी अंदर नहीं ले जाने दिए। जिनके पास पहचान पत्र था उन्हीं को अंदर जाने की इजाजत दी गई। कासगंज के मतगणना केंद्र पर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। मतगणना कक्षों के अंदर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। कक्ष के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। मतपेटिकाएं कक्ष तक पहुंचाते समय भी सुरक्षा कर्मी साथ में रहे। अंदर भी अभिकर्ताओं के पहचान पत्र आदि चेक किए गए। दोपहर को प्रेक्षक मतगणना स्थल पर पहुंचे।