फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Acquaintance abducted wife of ambulance driver in Etah husband has requested police for help

Etah News: एंबुलेंस चालक की पत्नी को भगा ले गए परिचित, नकदी-जेवरात भी किया पार, पीड़ित काट रहा थाने के चक्कर

Wed, 21 Jun 2023 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 05:13 PM IST
सार

एटा में परिचित लोग एंबुलेंस चालक की पत्नी को भगा ले गए। साथ ही नकदी-जेवरात भी पार कर दिया। पीड़ित मदद के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। 

विज्ञापन
Acquaintance abducted wife of ambulance driver in Etah husband has requested police for help
woman crime (Demo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को परिचित लोग गुमराह करके भगा ले गए। महिला से कहा कि उसका पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। महिला अपने साथ नकदी और जेवरात लेकर युवकों के साथ गई। करीब ढाई महीने बाद भी उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पांच अप्रैल 2023 को करीब सात बजे घर पर परिचित अखिलेश कुमार, इसका भाई होशियार सिंह और मां जावित्री देवी निवासीगण नगला हाथी थाना अमांपुर जिला कासगंज आए। इन लोगों ने पत्नी से कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। उसकी हालत गंभीर है। इलाज कराने के लिए रुपये और जेवरात लेकर चलो। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी व आभूषण भी ले गई साथ

घबराई पत्नी ने इन लोगों की बात को सच मान लिया। वह घर से 20 हजार रुपये, आभूषण साथ ले गई। आरोप है साजिश रचकर पत्नी को ले जाने के बाद गायब कर दिया। उसका आज तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया कि वह आगरा में एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाता है। वहीं हादसा होने की बात आरोपियों ने बताई थी। 


यह भी पढ़ेंः- Agra News: जिस जगह हुआ अजंलि का कत्ल, अब वहीं हुई युवक की हत्या, पत्थर से कुचल दिया चेहरा; गले में नीला निशान

पुलिस मामले की कर रही जांच

बताया कि दूसरे दिन जब वह घर आया तो बच्चों ने पूरी बात बताई। इसके बाद से ही पत्नी की तलाश करने में जुटा है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिला के पहले से ही परिचित हैं। संभवत: महिला मर्जी से ही गई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed