फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of murder due to non-fulfillment of demand for additional dowry

अतिरिक्त दहेज के मांग पूरी न होने पर लगाया हत्या करने का आरोप

Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder due to non-fulfillment of demand for additional dowry
एटा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भागीपुर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के मायके और ससुराल पक्ष में सुबह से दोपहर तक विवाद होता रहा।
विज्ञापन

हरदोई के हरपालपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बहन गीता की शादी सात साल पहले जैथरा थाना क्षेत्र के गांव चिलौली निवासी राहुल के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुरालीजन चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गीता की पिटाई करते थे।
विज्ञापन

इसी के चलते उन्होंने गीता की हत्या कर दी। गोदाम चौकी प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष की तहरीर पर पति राहुल और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed