फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of killing daughter for not giving gold chain and bike

Etah News: सोने की चेन व बाइक न देने पर बेटी की हत्या करने का आरोप

Sun, 13 Jul 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing daughter for not giving gold chain and bike
एटा। अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन व बाइक न देने पर बेटी की हत्या करने का आरोप है। कोतवाली देहात में मृतका के पिता ने दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव नगला पवल में 11 जुलाई को महिला का शव चारपाई पर मिला था। 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नागर कंचनपुर निवासी हरगोविंद ने कोतवाली देहात में दामाद शीलेंद्र, समधी राजेंद्र, समधन कलावती, दामाद के बड़े भाई कप्तान और छोटे भाई कुलदीप निवासी नगला पवल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि 6 मई को बेटी अर्चना की शादी शीलेंद्र के साथ की थी। कुछ दिन बाद ही दामाद व उसके परिजन बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाइक और सोने की चेन मांगते थे। न दे पाने पर आए दिन अर्चना को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी बेटी फोन कॉल के माध्यम से घर पर देती थी। 11 जुलाई को इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर अर्चना को पीटते हुए मार डाला। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी राजेंद्र व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed