{"_id":"66d1fef8a1e14f090306a757","slug":"accused-of-kidnapping-and-conversion-arrested-girl-recovered-etah-news-c-163-1-sagr1016-122088-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अपहरण और धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार, युवती बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अपहरण और धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार, युवती बरामद
Fri, 30 Aug 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका 24 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा देने अलीगढ़ गई थी। इस दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। धर्मांतरण करने के बाद निकाह करने का आरोप उसके पिता ने लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया और युवती को भी बरामद किया है।
युवती के पिता ने बताया कि पुत्री कस्बा के ही एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करती है। 24 अगस्त को पुलिस भर्ती की परीक्षा की कहकर अलीगढ़ गई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 25 अगस्त को पता लगा कि मारहरा कस्बा के मोहल्ला शीशगिरान के रहने वाले कंप्यूटर सेंटर संचालक आतिफ उर्फ शाकिर, इरफान, रिजवान, गुलफाम, शमशाद और रुखसाना सहित एक अन्य व्यक्ति पुत्री को गाड़ी में डाल अपहृत करके ले गए हैं। जानकारी मिली है कि इन लोगों ने पुत्री को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया और उसका निकाह कर दिया है।
सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी आतिफ अहमद उर्फ शाकिर को शुक्रवार को पीएसी रोड गैस गोदाम चौराहा थाना मारहरा से गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों से पूछताछ भी की जा रही है।