{"_id":"66a8f322c3e6b7fe530d4032","slug":"accused-called-opposing-lawyer-to-their-chamber-in-etah-beat-him-up-as-soon-as-he-arrived-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: वकील साहब चेंबर पर आओ... इंतजार कर रहे हैं, पहुंचते ही किया ऐसा हश्र; आंख फाड़ देखने लगे साथी और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वकील साहब चेंबर पर आओ... इंतजार कर रहे हैं, पहुंचते ही किया ऐसा हश्र; आंख फाड़ देखने लगे साथी और लोग
Tue, 30 Jul 2024 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:35 PM IST
सार
एटा में आरोपियों ने वकील को फोन करके कहा चेंबर पर आओ इंतजार कर रहे हैं। पहुंचते ही पिटाई शुरू कर दी। बचाने आए बेटे को भी जमकर पीटा।
विज्ञापन
वकील demo
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में एक व्यक्ति ने अपने विपक्षी अधिवक्ता को फोन किया। कहा कि वकील साहब चेंबर पर आ जाओ, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। आरोप है कि वहां पहुंचते ही पीटने लगे। बचाने पहुंचे अधिवक्ता के पुत्र को भी ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद पचौरी ने बताया कि मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे फोन आया कि वकील साहब चेंबर पर आ जाओ हम आपका इंतजार कर रहे हैं। वहां पहुंच कर देखा तो एक मुकदमे में विपक्षी जगवेश कुमार, उसकी मां व दो अन्य बाइक सवार खड़े हुए थे। हमारे पहुंचते ही चेंबर के अंदर आकर बैठ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
बोले कि मेरी पत्नी कोमल की फाइल दे दो आज तारीख है। हमने कहा कि आप अपने अधिवक्ता से फाइल निकलवाओ। यह सुनकर जगदीश व उसके साथी झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर मेरा बेटा माधव पचौरी चेंबर पर आया और इन लोगों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इतने में जगदीश व उसकी मां बाहर से ईंट उठाकर लाए। हम दोनों के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे बेटे के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। इतना ही नहीं, यह लोग हमको पीटने लगे। आसपास के अधिवक्ता बचाने आए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुछ लोगों ने भाग कर जगवेश की मां को पकड़ लिया। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।