{"_id":"67d313189f39dbedd40995e9","slug":"accident-while-returning-from-naming-ceremony-5-injured-including-brother-in-law-and-brother-in-law-etah-news-c-163-1-eta1001-130948-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नामकरण संस्कार से लौटते समय हादसा, जीजा-साले सहित 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नामकरण संस्कार से लौटते समय हादसा, जीजा-साले सहित 5 घायल
Thu, 13 Mar 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में टोली गांव के पास लोडर वाहन और कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें 5 लोग घायल हो गए। यह लोग फरीदाबाद में एक नामकरण संस्कार से लौट रहे थे। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 5 को रेफर किया गया है।
कस्बा व थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी मुकेश ने बताया कि वह फरीदाबाद में नौकरी करता है। गांव के ही जोशी अमित कुमार और मित्र पंडित रमाकांत मूल शांति और नामकरण संस्कार करने फरीदाबाद आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह लौटते समय हाईवे पर सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में टोली गांव के पास कैंटर से टक्कर हो गई। इसके कारण हम तीनों के अलावा लोडर में बैठा हुआ साला गगन और सलहज जानकी देवी गंभीर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में फर्रुखाबाद जिले के नई बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार और हरसिंहपुर निवासी राजू, कस्बा व थाना जैथरा निवासी छोटी देवी और बहगों निवासी उदयवीर, गांव मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर निवासी सुधीर कुमार, थाना मलावन के गांव सेंथरी निवासी मोहित शर्मा और पुरांव निवासी विपुल व संजय, थाना रिजोर के फफोतू निवासी प्रदीप कुमार और राहुल, गांव विरामपुर थाना एका निवासी संजू घायल हुए हैं। इनमें से गगन, जानकी देवी, जितेंद्र, राजू और संजू को रेफर किया गया है।