फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ABVP burnt effigies of Gandhi

एबीवीपी ने राहुल गांधी का फूंका पुंतला

Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
एटा ब्यूरो अमर उजाला
एटा ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ABVP burnt effigies of Gandhi
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई ने राहुल गांधी पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है। साथ ही आक्रोशितों ने राहुल गांधी का माया पैलेस के सामने पुतला फूंका।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि हैदराबाद में छात्र की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुशल खितौलिया ने कहा कि राहुल गांधी छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या करने के मामले में बेवजह राजनीति कर रहे है। कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय भी नौ दलितों ने आत्महत्या की थी, लेकिन कांग्रेस नेता सामने नहीं आए। उन्हाेंने इसकी निंदा की। जिला संयोजक युवराज सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी दलितों के इतने ही हितैषी हैं तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय और जामिया विश्व विद्यालय दिल्ली में केन्द्रीय आरक्षण नीति लागू करवाने के लिए चुप क्यों है। जिससे कि अनुसूचित जातियों को भी आरक्षण का लाभ मिल सके ,जबकि विद्यार्थी परिषद लंबे समय आंदोलन कर रहा है। इस दौरान सचिन यादव ,केशव माहेेश्वरी ,आदेश यादव ,सुशील ,कमल यादव ,मिंटू ठाकुर ,राहुल  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed