{"_id":"58bafe114f1c1ba06483276e","slug":"ab-deelar-nahin-dakaar-paenge-gareebon-ka-raashan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीलर नहीं कर सकेंगे राशन की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डीलर नहीं कर सकेंगे राशन की कालाबाजारी
Amar Ujala
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
shop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरीबों के राशन को अब डीलर डकार नहीं पाएंगे। खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के लिए आपूर्ति विभाग राशन की दुकानों को पॉश मशीन से जोड़ने की तैयारी में है। पहले चरण में गंजडुंडवारा एवं अमापुर ब्लाक की 10 दुकानों पर इसे इस्तेमाल किया जाएगा। बाद में व्यवस्था को पूरे जनपद में लागू की जाएगी।
बता दें कि जनपद में 599 सरकारी राशन की दुकानें हैं। जहां से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के लगभग 2.20 लाख कार्ड धारक जुड़े हैं। इनमें से अधिकतर कार्ड धारकों को डीलर से राशन न दिए जाने की शिकायत रहती है। राशन की कालाबाजारी के इस खेल पर लगाम लगाने के लिए दुकानों पर पॉश मशीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने सबसे पहले गंजडुंडवारा क्षेत्र की 11 एवं अमापुर क्षेत्र की 5 दुकानों पर इसकी तैयारी की है। इस मशीन में वैसे तो कैशलैश व्यवस्था के तहत एटीएम कार्ड को स्वैप करके भी दुकानदार को राशन का भुगतान किया जा सकता है, लेकिन अभी इस व्यवस्था को विभाग लागू नहीं कर रहा। अभी मात्र अंगूठे के माध्यम से राशन देने की व्यवस्था को लागू किया है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पॉश मशीन से अभी 16 दुकानों को जोड़ा गया है। धीरे धीरे सभी दुकानों को इस व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा। मशीन चलाने के लिए चयनित डीलरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
----------
क्या रहेगी व्यवस्था
मशीन को कार्ड धारक के आधार से लिंक किया गया है। कार्ड धारक के परिवार के जिन सदस्यों के आधार राशन कार्ड से जुडे हैं। उन सभी को इस मशीन से जोड़ दिया गया है। राशन लेते समय अंगूठा मशीन से लगवाया जाएगा। अंगूठा के निशान का मिलान होने पर ही डीलर राशन देगा।
विज्ञापन
बचे स्टॉक को बेच नहीं सकेंगे डीलर
कासगंज। डीलर के लिए महीने में पूर्ति विभाग से उपलब्ध कराए जाने वाले राशन का पूरा हिसाब किताब रखा जाएगा। वितरण के बाद जो भी राशन बचेगा, उसे डीलर हजम नहीं कर पाएंगे। अगले माह के उठान में डीलर को उतना ही राशन कम मिलेगा।