फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aadhe jile mein 15 ghante bijalee rahee gul

आधे जिले में 15 घंटे बिजली रही गुल

Fri, 24 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 24 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
aadhe jile mein 15 ghante bijalee rahee gul
बिजली - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात आधे जिले में लगातार पंद्रह घंटे बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने का मुख्य कारण तीन स्थानों पर पेड़ गिरने से तारों का टूटना रहा। जबकि सकीट और मलावन क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर इंसुलेटर बर्स्ट हुए हैं। हालांकि शुक्रवार सुबह तक विद्युत कर्मियों ने कार्य कर बिजली आपूर्ति बहाल की, तब जाकर  लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

जलेसर तहसील क्षेत्र के बेरनी और इसौली विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार शाम दो स्थानों पर पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं राजा का रामपुर में भी पेड़ टूट कर एचटी लाइन पर गिरने से गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार सुबह तक करीब बीस गांवों की बिजली गुल रही। विद्युत कर्मियों ने शुक्रवार सुबह लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। मलावन और सकीट क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर इंसुलेटर बर्स्ट होने से बिजली आपूर्ति में बाधा आई। पावर निगम के इंजीनियर्स और कर्मचारियों ने समस्या के समाधान की कोशिश में जुटे रहे। पावर कारपोरेशन देहात विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार से बिजली आपूर्ति 14 घंटे मिलने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को 12 घंटे बिजली गुल होने बात खुद स्वीकारी, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार कम से कम 15 घंटे तक बिजली गुल होने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


-----------------
नगर में आठ घंटे कटौती 
नगर क्षेत्र में लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज समस्या के अलावा इमरजेंसी कटौती ने उपभोक्ताओं और रोजेदारों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार अल-सुबह 3-5 बजे तक दो घंटे बिजली गुल रहने के अलावा दिन में दस से एक बजे तक शिकोहाबाद रोड और अलीगंज रोड पर फाल्ट होने से चार घंटे बिजली गुल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एलईडी बल्ब 30 जून तक मिलेंगे
विद्युत निगम ने बिजली बचत के लिए उपभोक्ताओं को कम कीमत पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराएगा। इसके चलते तीस जून तक जिले के सभी विद्युत सब स्टेशन पर एलईडी बल्ब सब्सिडी पर मिलेंगे। सहायक अभियंता वीके सिंह ने बताया कि बिजली की बचत रोकने की योजना के तहत जिले के सभी विद्युत सब स्टेशन पर सब्सिडी पर एलईडी बल्ब मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed