{"_id":"69e12fae6f0ead7c700d5288","slug":"a-young-man-troubled-by-financial-crisis-committed-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1013-149294-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
मृतक सतीश फाइल फोटो।
मारहरा(एटा)। गांव फतेहपुर माफी में बुधवार की रात 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया है। मृतक की बहन की 19 अप्रैल को शादी है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवारीजन का रोरोकर बुरा हाल है।
गांव फतेहपुर निवासी सतीश (30) मजदूरी करता था। उसकी बहन मंजू की 19 अप्रैल की शादी है। बहन दूसरे घर पर रहती है। बुधवार की रात को बहन की हल्दी की रस्म चल रही थी। पत्नी और बच्चे कार्यक्रम में गए हुए थे। देर रात कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर उसने जान दे दी। तड़के पत्नी कार्यक्रम से लौटी तो कमरे में शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग और परिजन आ गए।
पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके भाई श्यामपाल ने बताया कि सतीश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस लिए शराब भी पीता था। इसी से परेशान होकर सतीश ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सतीश की शादी आठ साल पहले कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। इनमें छह साल का बेटा आर्यन, चार साल की आरती, दो साल की करिश्मा और एक माह की बच्ची आराध्या शामिल हैं। चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है।