{"_id":"6807d62c827b8bc447037e2c","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-his-brother-accused-him-of-murder-etah-news-c-163-1-sagr1016-132643-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में युवक की मौत भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में युवक की मौत भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा के पास कार व अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने घर से ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव नगला किंदर थाना पटियाली जिला कासगंज निवासी सर्वेंद्र ने बताया कि सोमवार की शाम को भाई अरविंद घर पर था। तभी प्रदीप नाम का व्यक्ति आया और घूमने के बहाने उसको ले गया। देर रात सूचना मिली के थाना जैथरा क्षेत्र में गांव ढकपुरा के पास कार का अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हुआ है और मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
सूचना पर यहां पहुंचे तो चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही अरविंद ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सर्वेंद्र ने आरोप लगाया है कि प्रदीप व उसके अन्य साथियों ने भाई अरविंद की हत्या की है और दुर्घटना में मौत दिखाने के लिए कार का एक्सीडेंट किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जैथरा शंभू नाथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण दुर्घटना होना ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज का जांच की जाएगी।