{"_id":"681a4f28e98134a2b505d84a","slug":"a-woman-upset-with-her-sons-quarrel-jumped-into-the-canal-police-rescued-her-etah-news-c-163-1-eta1001-133204-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेटों की कलह से परेशान महिला नहर में कूदी, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेटों की कलह से परेशान महिला नहर में कूदी, पुलिस ने बचाया
Tue, 06 May 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चलता महिला का उपचार।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चलता महिला का उपचार।
एटा। थाना अलीगंज के गांव दहेलिया पूठ की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला मंगलवार को पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना नहर पर पहुंची। बेटों की आपसी कलह से परेशान होकर पुल से पानी में कूद गई। मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां उपचार चल रहा है।
गांव दहेलिया पूठ निवासी सुखदेवी ने बताया कि राजेश, बबलू और अंकित तीन पुत्र हैं, जो आए दिन बेवजह किसी न किसी बात के कारण आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं। इनके लड़ाई-झगड़े के चक्कर में न तो उन्हें सही तरीके से खाना मिल पाता है और न ही यह लोग उनका ध्यान रख पा रहेे हैं। एक-दूसरे के पास भेज देते हैं और तबीयत खराब होने पर दवा तक नहीं दिलाते हैं। सोचा कि जब संतान ही रोटी नहीं दे पा रही तो कौन ख्याल रखेगा।
बताया कि इस बात के मन में आते ही गांव से जैथरा पहुंची और वहां से बस में बैठकर एटा आई। इसके बाद यहां से ऑटो के माध्यम से सुन्ना नहर पर पहुंची और जान देने के लिए नहर के पुल से कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए बचाने को दौड़े।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बुजुर्ग महिला को नहर से निकाला और लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां उपचार के बाद सुखदेवी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। महिला ने अपने बेटों के पास जाने से मना भी कर दिया। कहा कि वह बेटी के पास गांव गोलाकुआं में रहेगी।