फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A voice came from the pile of dead bodies, Anand's father, save me...

Etah News: लाशों के ढेर से आई आवाज, आनंद के पापा मुझे बचाओ...

Thu, 04 Jul 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
A voice came from the pile of dead bodies, Anand's father, save me...
एटा। मंगलवार को सिकंदराराऊ में हादसा हुआ तो आसपास के क्षेत्र में हाहाकार मच गया। लोग लाशों के ढेर में अपनों को तलाश रहे थे। कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसकी लोगों को उम्मीद भी नहीं थी। एक व्यक्ति एटा से सत्संग में शामिल होने गया था। उसे जानकारी नहीं थी वहां दिल्ली से उसकी पत्नी भी पहुंची है। भगदड़ के दौरान वह लाशों के ढेर में दबती जा रही थी। तभी उसने अपने पति को देखा और बेटे का नाम लेकर आवाज लगाई। इस पर पति ने शवों के बीच से उसे निकाला। इस कदर डरे हुए थे कि अस्पताल भी नहीं गए, घायल अवस्था में सीधे घर पहुंचे। मन का डर निकलने के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर के शिवसिंहपुर निवासी मौजीराम ने बताया कि उनकी पत्नी जयप्रभा अपने मायके दिल्ली गई हुई थी। ससुर की मौत हो जाने के बाद सोमवार को वहां तेरहवीं का कार्यक्रम था। मंगलवार को सिकंदराराऊ में भोले बाबा का सत्संग था। उसमें शामिल होने के लिए मैं वहां पहुंचा था। कार्यक्रम समाप्त होते ही भगदड़ मच गई और बहुत सी महिलाएं व बच्चे लोगों के पैरों तले कुचलकर मौत का शिकार हो गए। मैं इन लोगों को बचाने के लिए लगा हुआ था। तभी लाशों के ढेर के बीच से एक आवाज आई कि आनंद के पापा मुझे बचाओ... आनंद मेरे बेटे का नाम है। मैंने चौंककर देखा।
विज्ञापन

महिला को देखकर मैं हक्का-बक्का रह गया क्योंकि वह मेरी पत्नी जयप्रभा ही थी। किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद उसको वहां से निकाला। जयप्रभा ने बताया कि वह दिल्ली से सीधी सत्संग में ही आ गई। दोनों लोग वहां से घर पहुंचे। सत्संग स्थल पर मौत का मंजर देखकर घायल होते हुए भी हिम्मत नहीं जुटा पाए कि अस्पताल जाएं। किसी तरह साहस जुटाकर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed