{"_id":"6a6e34bf1b5afffe0400e1f2","slug":"a-sum-of-two-crore-rupees-will-be-spent-on-the-construction-of-the-hardoi-nigoh-hasanpur-road-etah-news-c-163-1-eta1004-154327-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाड़ई-निगोह हसनपुर मार्ग के निर्माण पर खर्च होगी दो करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाड़ई-निगोह हसनपुर मार्ग के निर्माण पर खर्च होगी दो करोड़ की धनराशि
Sat, 01 Aug 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। सकीट ब्लॉक में वर्षों से बदहाल हाड़ई से निगोह हसनपुर मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सदर विधायक की अनुशंसा पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग जगह-जगह से उखड़ चुका है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरने और गड्ढों के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क निर्माण होने से हाड़ई, निगोह, हसनपुर समेत आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। शासन से जल्द स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।