फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A student suffering from fever and an elderly man dying of prolonged illness

Etah News: बुखार पीड़ित छात्रा और लंबी बीमारी से वृद्ध की मौत

Sun, 15 Feb 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A student suffering from fever and an elderly man dying of prolonged illness
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक छात्रा और बुजुर्ग को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार की शाम करीब 5 बजे राखी यादव (22) निवासी नगला मदिया को परिजन लेकर आए। भाई शिवम ने बताया कि करीब 10 दिन से उसे बुखार आ रहा था। इसका उपचार शहर के एक निजी क्लीनिक पर चल रहा था। शाम को अचानक उसकी सांस उखड़ गई। थोड़ी देर में तबीयत ज्यादा खराब हो गई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ये बीए की छात्रा थी।
इसके साथ ही रविवार की सुबह करीब 6 बजे हरिशंकर (62) निवासी शांति नगर को परिजन लेकर आए। बेटे विशेष ने बताया कि पिता की पसलियों में पानी भर गया था। इसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। सुबह के वक्त उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद इमरजेंसी लेकर आए यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 दिन पहले ही विशेष के भाई मोहित गुप्ता (30) की मौत हो गई। इनका भाई मोहित रेलवे रोड पर अंडे की रेहड़ी लगाता था। शाम को शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद वह कमरे में सो गया। सुबह के वक्त उसकी पत्नी ने उसे उठाया तो अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। इससे परिवार शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed