फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A single woman is enough to make a home a paradise: Shikha

अकेली नारी काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए

Wed, 09 Mar 2022 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
A single woman is enough to make a home a paradise: Shikha
लिटेरा स्कूल में महिला थाना प्रभारी का स्वागत करते स्कूल प्रबंधन के सदस्य। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रियांशी मिश्रा ने कहा कि हजारों दिए चाहिए आरती सजाने के लिए, हजारों कुएं चाहिए एक समंदर बनाने के लिए पर एक नारी अकेली काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
विज्ञापन

शुभारंभ अध्यक्ष सुनीता जैन, मुख्य वक्ता शिखा सक्सेना, संरक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने और संचालन निधि पांडे ने किया। शिखा सक्सेना ने कहा कि यह दिवस महिला के त्याग, समर्पण और उपलब्धियों को मनाने का दिन है। महिला अब केवल घर के काम में नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी है। इस अवसर पर रमन प्रताप सिंह, डॉ. अरुण राजोरिया, आश्चर्य वार्ष्णेय, श्याम सुंदर शुक्ला, दयाशंकर पचौरी, पंकज मलिक, सुनीता जैन, ममता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे सप्ताह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। बुधवार को गांधी मार्केट स्थित पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम किया गया। महिला कल्याण अधिकारी अंकिता सक्सेना ने बालिकाओं को गो पर्पल कार्यक्रम के माध्यम से इस रंग का महत्व बताया। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर ललिता सिंह, जिला समन्वयक पूजा मिश्रा, प्राचार्य रिचा यादव, अमन जैन, सुधीर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल की शिक्षिकाओं ने सभी महिलाओं का तिलक कर और बैज लगाकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता जी लर्न लि. नोएडा की स्कूल डायरेक्टर जसविंदर सेठी अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति और शिक्षा योजना पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा स्कूल के विजन और मिशन को रखा। इस दौरान मुख्य अतिथि महिला थाना एसओ नंदिनी सिंह, अनुपम, मनोरमा सिंह आदि मौजूद रहीं। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव समोखर में कार्यक्रम के दौरान निकेता यादव ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। इस मौके पर प्रेमवती, सुमन देवी, रिंकी, विनीता, शारदा, डौली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed