फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   a r m

एटा डिपो की बस में 53 सवारियां बिना टिकट

Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
a r m
एटा। राज्य सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक के स्क्वैड ने सोमवार की देर शाम को एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर डिपो की बस में 52 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ लिया। परिचालक के खिलाफ फर्रूखाबाद के थाना शमशाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं एआरएम ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

एमडी के स्क्वैड के प्रभारी यातायात सुपरिटेंडेंट शेष नारायण सचान, टिकट इंस्पेक्टर राजीव, रामलड़ैते यादव ने सोमवार की देर शाम एटा फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों की चेकिंग की। जहां एटा डिपो की बस संख्या यूपी 81 एएफ 1687 को रोका तो चालक ने बस कुछ आगे रोकी। स्क्वैड को बस में 52 यात्री बेटिकट मिले। इनमें से 12 यात्रियों के पास बिना प्रिंटिंग के टिकट थे।
विज्ञापन

वहीं टीम फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद पहुंची और थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी। स्क्वैड के अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट सीधे एमडी ऑफिस में देंगे। परिचालक राहुल का कहना है कि फैजबाग के पास एक खराब बस से यात्रियों को बैठाया था। 200 मीटर आगे चेकिंग दल मिल गया। यात्रियों के मैनुअल टिकट बनाए जा रहे थे। टिकट बनाने वाली मशीन से टिकट प्रिंट नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा डिपो की बस में 52 यात्री बिना टिकट पकड़े हैं। शमशाबाद थाने में तहरीर देकर रिसीविंग ले ली है। मामले से प्रदेश मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।
-शेषनारायण सचान, ट्रैफिक सुपरिटेंडेंट स्क्वैड प्रभारी, महाप्रबंधक रोडवेज
इस रोड पर खूब चलता है खेल:-
एटा-फर्रुखाबाद मार्ग जिले में कमाई का मार्ग माना जाता है। इस रोड पर रोडवेज बस के परिचालकों द्वारा टिकट नहीं बनाई जाती है। अगर टिकट बनते भी हैं तो यात्री को मिस प्रिंट वाली टिकट थमा दी जाती है। वहीं जानकारी होने पर अधिकारियों द्वारा भी कोई कार्रवाई तक नहीं की जाती है।

एटा डिपो की बस को फर्रुखाबाद जनपद में पकड़ा गया है, जहां चेकिंग कर रही टीम को यात्री बेटिकट मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
-परवेज खां, आरएम अलीगढ़
घटना की सूचना मिलते ही उक्त बस के परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। साथ ही विभिन्न मार्गों पर सचल टीमों की चेकिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
-मदनलाल, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed