फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A massive surge of devotion witnessed at temples on the first Monday of Sawan.

Etah News: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 03 Aug 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotion witnessed at temples on the first Monday of Sawan.
सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जला​भिषेक करते भक्त। संवाद - फोटो : सांकेतिक
एटा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को पूरा जिला शिवमय रहा। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव, बम-बम भोले और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, भांग, धतूरा, बेलपत्र, आक के पुष्प और मौसमी फलों से विधिवत अभिषेक कर सुख-समृद्धि, परिवार के कल्याण और प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

श्रावण मास के पहले सोमवार का विशेष महत्व होने के कारण भोर से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाएं पूजा की सजी हुई थाल लेकर मंदिर पहुंचीं, जबकि युवाओं और बच्चों में भी शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करने पहुंचे। मंदिरों में शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र और रुद्राभिषेक का पाठ निरंतर चलता रहा। दूर-दराज के जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों की टोलियां डीजे और शिव भजनों की धुन पर नाचते-गाते अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा जगह-जगह शीतल पेय, फल, प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन शांति मंदिर में तड़के करीब तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। कैलाशगंज स्थित कैलाश महादेव मंदिर दर्शन के लिए बैरिकेडिंग और अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कस्बों और देहात क्षेत्र के शिवालयों में उमडरी श्रद्धालुओं की भीड़
अलीगंज। सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे सहित देहात क्षेत्र में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर उमड़ पड़ी। कस्बे के मोहल्ला बालकृष्ण के प्राचीन शिवालय पर भोर होते ही श्रद्धालु पूजा करने पहुंचने लगे। सुबह से सभी शिवालयों में घंटे और भोले के जयकारे गूंजते रहे।
शिवालयों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जल-दूध, बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल अर्पित कर पूजा की। पूजा कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। शाम तक शिवालय में पूजा-पाठ और दर्शन का क्रम जारी रहा, जिससे मोहल्ला बालकृष्ण का पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शिवालय के महंत निरंकार ने श्रद्धालुओं को सावन माह और सोमवार व्रत का धार्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह में श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



-
तेज बारिश भी नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की आस्था
जलेसर। तेज बारिश होने पर भी पटना पक्षी विहार के पूर्णइच्छेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। तेज बारिश भी उनकी आस्था और श्रद्धा को डिगा नहीं सकी, लाइन में लगे श्रद्धालु भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
नगर के प्रमुख चिंताहरण महादेव मंदिर, गोपेश्वर महादेव, बड़केश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, बारी का चौक स्थित महादेव मंदिर, किला स्थित नर्मदेश्वर महादेव, भैरो बगीची महादेव मंदिर, आगरा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, शेरगंज देवी मंदिर, पथवारी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं ने पूजा कर आशीर्वाद लिया।



सावन माह के पहले सोमवार को कसौलिया शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन
जैथरा। कस्बे के नजदीकी गांव कसौलिया के शिव मंदिर पर सावन माह के पहले सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। परसोन के महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर वापस आ रहे भक्तों को भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराया गया। सुबह से शुरू हुआ भंडारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। इसमें राजू चौहान, दिनेश गुप्ता पूर्व सभासद, राजीव गुप्ता, सुभाष गुप्ता सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।




भंडारे और शिविर लगाकर लोग कांवड़ यात्रियों की कर रहे सेवा
अवागढ़। सावन माह के शुरू होते ही सभी लोग भगवान शिव की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। भक्ति से सराबोर लोग शिविर लगाकर कांवड़ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। लालपुर गांव पर श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्यप्रताप सिंह ने कैंप लगाया है। इसमें कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भोजन, दवा, भजन-कीर्तन सहित ठहरने की व्यवस्था है। सिकरारी गांव पर जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह यादव ने कैंप लगाया है। इसके अलावा जगह-जगह कैंप लगाकर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद- फोटो : सांकेतिक

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद- फोटो : सांकेतिक

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद- फोटो : सांकेतिक

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद- फोटो : सांकेतिक

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

सावन के पहले सोमवार को कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed