फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A man claiming to be the Chief Minister's personal assistant duped a man of Rs 3 lakh in the name of a job.

Etah News: मुख्यमंत्री का पीए बताकर नौकरी के नाम पर ठगे 3 लाख रुपये

Sun, 16 Nov 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A man claiming to be the Chief Minister's personal assistant duped a man of Rs 3 lakh in the name of a job.
एटा। मुख्यमंत्री का पीए (वैयक्तिक सहायक) बताकर सात लोगों से नौकरी के नाम पर 3 लाख रुपये ठग लिए गए। इसमें मध्यस्थ विश्व हिंदू परिषद के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राज पांडेय बने थे। किसी की नौकरी न लगने पर उन्होंने दो लोगों पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कासगंज के सोरों रोड स्थित रामवाटिका निवासी आचार्य राज पांडेय (राजदीप) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह कथा भागवत करते हैं। एक रिश्तेदार के लखनऊ में रहने वाले एक परिचित व्यक्ति रामप्रकाश खन्ना से फोन पर बात हुई। उन्होंने बताया कि यदि कोई सही और भरोसे का इंसान हो तो बच्चों की नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन

7 से 15 अप्रैल के बीच उन्होंने जिलाधिकारी के यहां चपरासी और आपदा प्रबंधन में लिपिक व चपरासी के लिए नोटिफिकेशन व्हाट्सएप नंबर पर भेजा। एटा के एक होटल में बैठकर उनसे वार्ता भी हुई। इसके बाद फोन पर अखिलेश तिवारी से बात कराई जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पीए बताया। यह भी बताया कि वह सचिवालय के ट्रांसफर, यूपीएससी में एसपी के ट्रांसफर आदि कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश तिवारी ने कासगंज, एटा, बदायूं, हरदोई में 6 बच्चों की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.82 लाख रुपये अपने खाते व फोन पे अकाउंट में डलवा लिए। साथ ही रेलवे में पास कराने के नाम पर एक अन्य से 1.18 लाख रुपये ले लिए। आचार्य ने बताया कि बताया कि नौकरी न लगने पर उन्हें परेशान किया जाने लगा।

जब आरोपियों से रुपये मांगे तो जान से मारने और योगी के नाम से धमकी दी गई। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के नगला गोकुल में एक धार्मिक कार्यक्रम में रहने के दौरान यह मामला हुआ। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सैल के सहयोग से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed