{"_id":"67d5b6fd530e48007008a8c8","slug":"a-girl-student-going-with-her-brother-for-the-exam-was-molested-etah-news-c-163-1-sagr1016-130998-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: परीक्षा देने भाई के साथ जा रही छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: परीक्षा देने भाई के साथ जा रही छात्रा से छेड़छाड़
Sat, 15 Mar 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा को रास्ते में घेरकर मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी।
थाने में तहरीर देकर छात्रा ने बताया कि कई दिनों से गांव के कुछ युवक रास्ता रोकते हैं और टिप्पणी करते हैं। उनकी गतिविधियां आए दिन बढ़ती जा रही हैं। बताया कि 15 मार्च को सुबह करीब 8 बजे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने के लिए जा रही थी। तीन युवकों ने गांव के बाहर नहर के बंबे पर रास्ता रोक लिया। मोटरसाइकिल से बुरी नीयत से पकड़कर खींच लिया। भाई ने विरोध किया तो इन तीनों लोगों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। चीखने-चिल्लाने पर अन्य लोग पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गए। इन लोगों की वजह से वह केंद्र पर समय से नहीं पहुंच सकी और परीक्षा में व्यवधान उठाना पड़ा। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।