फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A dog was beaten with a stick and the girl was forced to drink acid.

Etah News: कुत्ते को मारा डंडा तो युवती को जबरन पिलाया तेजाब

Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A dog was beaten with a stick and the girl was forced to drink acid.
एटा। गांव गादुरी में पालतू कुत्ते को डंडा मारने जैसी छोटी-सी बात पर विवाद हो गया। आरोपियों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक युवती को जबरन तेजाब पिला दिया। जबकि उसकी मां और भाई को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना निधौली कलां क्षेत्र गांव गादुरी निवासी किशन ने बताया कि छह फरवरी की शाम करीब छह बजे पड़ोसी वीरेंद्र सिंह का कुत्ता उनके घर में घुस आया। कुत्ते ने घर में रखा मुर्गे का मीट खराब कर दिया। इससे नाराज होकर बहन नगीना ने कुत्ते को डंडा मार दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुत्ते का मालिक वीरेंद्र सिंह अपने पुत्र गुड्डू व टीटू और राकेश के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया। धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नगीना, उसकी मां रेखा देवी, भाई छोटू को लाठी-डंडों से पीटते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी वीरेंद्र और गुड्डू ने नगीना को पकड़कर जबरन तेजाब पिला दिया। इसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगीना का मेडिकल परीक्षण उसी दिन कराया। जबकि घायल रेखा देवी और छोटू का मेडिकल सात फरवरी को हुआ। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed