{"_id":"68dfc07ee826c769710c02f8","slug":"a-dispute-over-connecting-an-electric-wire-to-a-pole-resulted-in-a-fight-with-sticks-and-rods-a-report-was-filed-against-14-people-etah-news-c-163-1-eta1006-139948-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खंभे से विद्युत तार डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे, 14 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खंभे से विद्युत तार डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे, 14 पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 03 Oct 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुशवा में दो पक्षों के 
एटा। गांव कुशवा में विद्युत तार डालने पर विवाद हो गया। गांव के ही दो पक्षों के मध्य लाठी-डंडे चल गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज की है।
अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि गांव कुशवा में बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत खंभे से घरेलू काम के लिए बिजली का तार डालने एक पक्ष का राजीव उर्फ दीपक पहुंचा। बिजली का खंभा दूसरे पक्ष के प्रेमपाल के दरवाजे पर लगा था तो उसने तार डालने से मना किया। इसी बात के कारण दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। यह देखकर प्रेमपाल के साथ ही उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र कुलदीप और पुत्रियां लवली व कविता ने दीपक को पीटना शुरू कर दिया।
जानकारी मिलते ही दीपक की ओर से सोनू व उसकी पत्नी, रिंकी, रूपेश और 4 लोग अज्ञात मौके पर आकर लड़ाई करने लगे और लाठी-डंडे चलाने लगे। आसपास के लोगों ने काफी समझाया इसके बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 10 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करते हुए धमकी देने और लोगों में भय व्याप्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।