{"_id":"60159bc98ebc3e545355069e","slug":"a-boy-dead-in-a-road-accident-etah-news-agr478596469","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव जरारी के पास शुक्रवार देरशाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दावत खाकर लौट रहे युवक की मौत हो गई। वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सुमरित निवासी नीलेश कुमार (30) पुत्र रतिभान सिंह शुक्रवार देरशाम दावत खाकर पैदल ही अपने घर लौट रहा था। गांव जरारी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में नीलेश के चाचा मुन्नालाल की ओर से तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना व कस्बा मिरहची के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राकेश कुमार निवासी भोजपुर थाना मिरहची घायल हो गया। गंभीर हालत में राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इधर, थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव हरचंदपुर के पास शनिवार दोपहर ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार अनेकश्री, ओमवती और रूबी निवासी हरचंदपुर घायल हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य हादसों में अजब सिंह व आकाश निवासी नगला चमन थाना अमांपुर जिला कासगंज घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।