{"_id":"6602be7a5b023f53300009f4","slug":"a-10-bed-malaria-and-dengue-ward-will-be-built-in-the-medical-college-etah-news-c-163-1-sagr1019-114632-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा 10 बेड का मलेरिया व डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा 10 बेड का मलेरिया व डेंगू वार्ड
Tue, 26 Mar 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 26 Mar 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। संचारी रोग अभियान 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मच्छर जनित रोग से बचने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। वहीं मरीजों को भर्ती करने के लिए कॉलेज में 10 बेड का डेंगू व मलेरिया वार्ड बनाया जाएगा।
संचारी रोग व मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार आदि से बचाव के लिए जिले में 1 से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इस दौरान प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं। इस अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, विद्यालयों के अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्यों के माध्यम से आयोजित होंगे।
इस दौरान जगह-जगह लार्वा निरोधक दवाओं का छिड़काव कराकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं अगर डेंगू व मलेरिया के मरीज सामने आए तो कॉलेज में भर्ती करने के लिए 10 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। यह 10 बेड का मच्छरदानी युक्त आइसोलेटेड वार्ड डेंगू रोगियों के लिए आरक्षित होगा।
विज्ञापन
वार्ड को मच्छर रोधी बनाने के लिए दरवाजों व खिड़कियों में जाली की व्यवस्था होगी। मलेरिया विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन दवाओं का छिड़काव करेंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देशन में 10 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगाई जाएगी।