{"_id":"4-86667","slug":"Etah-86667-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के नाम पर धर्मांतरण गंभीर अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के नाम पर धर्मांतरण गंभीर अपराध
Etah
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्यार करना कोई गुनाह नहीं है, लेकिन प्यार के नाम पर धर्मांतरण गंभीर अपराध है। उन्होंने मदरसों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों के स्कूल में हिंदू एडमिशन नहीं ले सकता, जबकि हिंदुओं के स्कूलों में सभी को समान सुविधाएं दी जाती हैं और सभी धर्मों के लोगों को एक समान देखा जाता है।
सांसद सोमवार को शांतिनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। न बच्चों के लिए पीने के पानी की सुविधा और न फर्नीचर आदि की व्यवस्था है। कुछ स्कूलों में शौचालय तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों के पांच-पांच गांवों में शौचालय बनाएंगे और हर साल इन्हें बनाने की मुहिम जारी रखेंगे।
सांसद ने कहा कि मुसलमानों के लड़के हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाते हैं और उनसे शादी कर लेते हैं। बाद में धर्म परिवर्तन कराते हैं। यह लव कहा हुआ जेहाद हुआ। यह सब देश के लिए सही नहीं है। प्यार में शादी करना गलत नहीं, लेकिन कोई धर्म परिवर्तन कराता है तो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर डेढ़ लाख लोगों को बचाया गया है। इससे अच्छे परिणाम क्या हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भी इस बात की सराहना की है।
विज्ञापन
उन्होंने मैनपुरी में हुए उपचुनाव के संबंध में कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने 200-300 मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग कराई थी, लेकिन इस बार वह तीन चार बूथों पर ही कैप्चरिंग कराने में कामयाब हुए हैं। इससे पहले दोपहर को एटा अपने आवास पहुंचे सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, रामस्वरूप वर्मा, बल्देव सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह लोधी आदि मौजूद थे।