{"_id":"4-86236","slug":"Etah-86236-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यूषण पर्व पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यूषण पर्व पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Etah
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पर्यूषण पर्व पर भक्ति की बयार बह रही है। जैन मंदिरों में पीतवस्त्रधारी इंद्र बने श्रावक प्रभु भक्ति के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। रविवार को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में नौवें दिन श्रावक-श्राविकाओं ने उत्तम आंकिचन धर्म की पूजा की। इस दौरान आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में भक्तों ने जिनेंद्र प्रभु का भक्तिभाव से पूजन किया।
आचार्य सुंदर सागर महाराज ने श्रावकों को उत्तम आंकिचन धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि आत्मा के सिवाय कुछ भी अपना न लगना उत्तम आंकिचन धर्म है। ग्रहण और त्याग देने के भाव से ऊपर जो हमारे अंदर धर्म प्रकट होता है, वही आंकिचन धर्म है। आंकिचन धर्म हमें सिखाता है कि चाहे हम लोगों के बीच में रहें या न रहें, लेकिन उनके प्रति हमारे मन में पराए का भाव न होना, हम सबको सहज भाप से ग्रहण करें। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि आत्म कल्याण के महापर्व पर्यूषण में भक्त आस्था से सराबोर हैं। रविवार को भक्तों ने रत्नत्रय व्रत भी रखा और सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र रूपी रत्नों को धारण करने की कामना की। उन्होंने बताया कि सोमवार को पर्यूषण महापर्व का समापन हो जाएगा। तत्पश्चात मंगलवार से घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में दो दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन होगा। इस मौके पर राजीव जैन, उमेश जैन, राजेश जैन, रवींद्र नाथ जैन, सुनील बांदा, नरेंद्र पाल जैन, विमल जैन, आशुतोष जैन, विनय जैन, नवीन जैन, अमित जैन, विकास जैन आदि समाज के लोग मौजूद थे।
उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म आज
- दशलक्षण महापर्व के दसवें और अंतिम दिन श्रावक उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना करेंगे। बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि सोमवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के साथ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
आज डांडिया पर थिरकेंगे कदम
- बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि सोमवार को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में भक्त प्रभु भक्ति में डूबते नजर आएंगे। मंदिर में शाम को सात बजे डांडिया प्रतियोगिता होगी।
भव्य होगी इस बार की रथयात्रा
- युवा परिषद के अध्यक्ष वशु जैन ने बताया कि इस बार वार्षिक मेला महोत्सव पर निकलने वाली रथयात्रा भव्य होगी। नौ सितंबर को बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली जाएगी जो घंटाघर जैन मेला पंडाल पहुंचेगी। इस बार रथयात्रा में बाहर से बैंड और झांकियां शामिल होंगी।