{"_id":"4-79408","slug":"Etah-79408-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ने के साथ ही पैर पसार रहीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ने के साथ ही पैर पसार रहीं बीमारियां
Etah
Updated Wed, 07 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गर्मियां शुरू होते ही शहर में बीमारियां भी पैर पसारने लगी हैं। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इस मौसम में होने वाली बीमारी से पीड़ित मरीजाें की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों की मानें तो अस्पताल में आने वाले 60 प्रतिशत मरीज डायरिया, आई फ्लू, वायरल, दमा, श्वास, खांसी व जुकाम जैसी बीमारियों से ग्रसित होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इन बीमारियों का एक कारण शहर में फैल रही गंदगी भी है।
दिन प्रतिदिन बिगड़ रहा खानपान अब लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। चिकित्सक भी सलाह के रूप में चेतावनी दे रहे हैं कि यदि इस सीजन में अपने आप को स्वस्थ्य रखना है तो खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है। जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछलों दिनों में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को अपने खानपान पर संयम बरतना होगा। वहीं, अस्पतालों में आई फ्लू, वायरल, श्वास, खांसी व जुकाम से पीड़ित मरीज भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्राइवेट चिकित्सक डॉ. निर्मल जैन ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के चलते श्वास, खांसी व जुकाम के मरीजाें की संख्या भी बढ़ रही है।
नया गेहूं स्वास्थ्य को दे रहा चुनौती
एटा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार किसान गेहूं में अधिक पैदावर लेने के लिए काफी तादात में रसायनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गेहूं चक्की पर पिसवाने से पहले घर में आठ से दस घंटे पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद धूप में सुखाने के बाद उसको पिसवाएं। इस प्रक्रिया से स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कीटाणु गेहूं से दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
गर्मी से होने वाली बीमारियां और उनसे बचने के उपाय
बीमारी - उपाय
डायरिया - ताजा खाना खाएं, कटे हुए फलों को खाने से परहेज करें, मार्केट में
खुली बिक रही चीजों को न खाएं, जहां तक संभव हो पानी को
उबालकर ठंडा कर पीएं, खाना खाने से पहले हाथ साबुन से अवश्य
धोएं, भोजन को मक्खियों से बचाएं
आई फ्लू- ताजा पानी से आंखों को दिन में कम से कम चार बार साफ करें,
आई फ्लू से पीड़ित मरीज से दूर रहें, इसकी शुरूआत होते ही
चिकित्सीय परामर्श लें व उपचार कराएं।
बुखार, श्चास, खांसी जुकाम - गर्मी का बचाव, व उपरोक्त सावधानियां बरतें।
नगर पालिका ने की सफाई कर्मचारियों की टीमें गठित
एटा (ब्यूरो)। अधिकतर बीमारियां गंदगी की वजह से होती हैं। शहर में कई इलाकों में गंदगी व्याप्त है। ऐसे में नगर पालिका पूरे शहर में सर्फाई की समुचित व्यवस्था का दावा कर रही है।
बता दें कि शहर के बाबूगंज, सुभाष मूर्ति सहित आदि ऐसे व्यस्ततम इलाके हैं, जहां गर्मियों में जलभराव की समस्या रहती है। वहीं, बस स्टैंड, कचहरी रोड स्थित पुलिस कार्यालय, ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर सहित आदि ऐसे इलाके हैं, जहां नालियां चोक पड़ी हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी काशीनाथ पांडेय ने बताया कि इस तरह की शिकायतें आने के बाद पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मचारियों की आठ टीमें गठित की हैं। सभी गठित टीमों की निगरानी पालिका के बाबू स्तर के कर्मचारी कर रहे हैं, जो शाम को दिन भर की रिपोर्ट पालिका अध्यक्ष को सौंप रहे हैं।