फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तीन दिन अवकाश के बाद खुले बैंक

तीन दिन अवकाश के बाद खुले बैंक

Thu, 07 Nov 2013 05:38 AM IST
Etah
Etah Updated Thu, 07 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
एटा। तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को खुले बैंकों में सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बैंक कर्मचारियों के अनुसार बुधवार को सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक लेनदेन रहा। पूरे जनपद में सात करोड़ के लगभग लेनदेन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुबह से अधिक काम होने की वजह से एक पल की भी फुर्सत नहीं मिली। शृंगार नगर निवासी निखिल कुमार ने बताया कि कचहरी रोड स्थित एसबीआई में अधिक भीड़ होने के कारण कैश जमा करने में एक डेढ़ घंटा का समय लग गया। संजय नगर निवासी विनोद यादव ने बताया कि वह एसबीआई में कैश जमा करने के लिए आए थे, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण वह कल कैश जमा करेंगे। इधर, देर शाम तक कर्मचारी बैंक में काम निपटाते नजर आए।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के अनुसार एसबीआई में लगभग तीन करोड़, एक्सिज बैंक में लगभग 50 लाख, एचडीएफसी में एक करोड़, आईसीआईसीआई में लगभग एक करोड़ व एटा अर्बन कोआपरेटिव बैंक में लगभग 30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ। ये लेनदेन के आंकड़े सिर्फ शहर की प्रमुख शाखाओं के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बैंक में सामान्य दिनों से थोड़ा अधिक काम था। तीन दिन के अवकाश के बाद बैंक परिसर में उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक थी।
- विनय प्रताप सिंह, ऑपरेशन हेड, एक्सिज बैंक, एटा

--------
एसबीआई में सामान्य दिनों के अनुसार काम हुआ। तीन दिन के अवकाश के बाद कुछ काम अधिक था। इसके चलते उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही।
- एमके गुप्ता, प्रबंधक, एसबीआई, एटा

एटीएम ने दिया धोखा, कहीं लंबी लाइन
एटा। मंगलवार की तरह बुधवार को भी शहर की एटीएम धोखा देती रहीं। माया पैलेस स्थित एचडीएफसी की एटीएम दोपहर के बाद चालू हो सकी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम सुबह से ही बंद रही। कचहरी रोड स्थित एक्सिज बैंक की एटीएम चालू होने के कारण इस पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रहीं। वहीं, सोमवार और मंगलवार को उपभोक्ताओं का साथ देने वाले आईडीबीआई बैंक की एटीएम बुधवार को बंद रही। इसके चलते एटीएम से पैसा निकालने के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी उनके चेहरे पर साफ दिखी।


कर्मचारियों से नहीं उतरी अवकाश की खुमारी
एटा। दिवाली पर चार दिन की छुट्टी काट कर आए कर्मचारी कार्यालय में काम करते हुए सुस्त दिखाई दिए। वहीं, कुछ कर्मचारी अभी छुट्टी से अपने काम पर नहीं लौटे। इसके चलते विभागों में कर्मचारियों की संख्या भी कम दिखाई दी, तो वहीं दूसरी ओर फरियादियों की संख्या भी कार्यालयों पर कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed