{"_id":"4-69075","slug":"Etah-69075-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस आज, डीएम जलेसर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस आज, डीएम जलेसर में
Etah
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
एटा (ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन साहब सिंह की सूचनानुसार जनता की समस्याओं, शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण के लिए बुधवार को तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी जलेसर में, अपर जिलाधिकारी प्रशासन साहब सिंह एटा में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार अलीगंज में आयोजित तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे। सभी जिला स्तरीय अधिकारी तहसील जलेसर में आयोजित तहसील दिवस में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन