फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आतंकियों को बेल, संतों को जेल : तोगड़िया

आतंकियों को बेल, संतों को जेल : तोगड़िया

Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
Etah
Etah Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
एटा/आगरा। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया, राम जन्मभूमि न्यास समिति के सदस्य डॉ. राम विलास वेदांती और पूर्व विधायक लल्लू सिंह को मंगलवार की सुबह सवा आठ बजे अलीगंज गेस्ट हाउस में बने अस्थायी जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद तोगड़िया प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि प्रदेश में अखिलेश नहीं आजम खां सरकार चला रहे हैं। सरकार पर न्यायालय की अवमानना का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट के सोमवार को रिहा करने के आदेश के बाद भी उन्हें एक दिन तक हिरासत में रखा गया। साथ में चल रही एस्कॉर्ट ने अमानवीय व्यवहार किया। खाना और दवा तक नहीं खाने दी। शुगर गिरने से परेशानी बढ़ने लगी। डाक्टर को दिखाने के लिए जोर देने पर मजिस्ट्रेट ने एक ढाबे पर रोककर दो चपातियां खिलवाईं। वह इसको लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुसलिमों को खुश करने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। आतंकियों को बेल और संतों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

तोगड़िया मंगलवार को रिहा होने के बाद एटा और दिल्ली जाते वक्त आगरा के छलेसर के मानश्री ढाबे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि परिक्रमा पर लगी रोक असंवैधानिक और हिंदुओं की भावनाओं का अपमान हैं। यात्रा में प्रतिदिन अलग-अलग प्रांत से आए 150 से 200 संतों को भाग लेना था। विहिप ने देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के 400 से अधिक सांसदों से मिलकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने के लिए समर्थन मांगा है। फिर इस यात्रा को राजनीतिक यात्रा कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में कोई भी इस्लामिक केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। इसके बाद एटा से आगरा जाते समय टूंडला में विहिप नेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


यात्रा रोकना लोकतंत्र का अपमान: वेदांती
एटा/आगरा। श्रीराम मंदिर निर्माण न्यास के सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि आजम खां के कहने पर पवित्र हिंदू यात्रा को रोका गया है। 25 अगस्त को वेद मंत्राें के साथ पूजन करने वाले साधु-संतों पर लाठियां बरसाकर छह दिसंबर की बर्बरता को भी पीछे छोड़ दिया। कहा कि कुंभ मेले में यात्रा का निर्णय संताें ने लिया। परिक्रमा मार्ग का नक्शा लेेकर मुलायम और अखिलेश से भी मिले। नक्शा देख संताें को सुरक्षा का भरोसा भी दिया गया, लेकिन ऐनवक्त पर आजम खां के कहने से रोक लगा दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें दिल्ली ले जा रहा है, लेकिन वे वहां से यात्रा करने के लिए पुन: अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed